VIDEO : पुणे में लाल बत्ती पर खड़े लोगों पर अचानक होर्डिंग गिरा, 4 की मौत, कई घायल

Summary :

NULL

पुणे : पुणे में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी। यहां लोग लाल बत्ती में रूके हुए थे ‌कि  40 फुटा एक विशाल होर्डिंग अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में 40 वर्षीय एक शख़्स भी शामिल हैं, जो अपनी पत्नी की अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहे थे।

 

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार पीठ के शाहिर अमर शेख चौक पर सड़क के समीप मध्य रेलवे के परिस में लोहे के ढांचे पर (40 फुट का उंचा) एक होर्डिंग लगा था। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) बी सिंह ने कहा, ‘‘रेलवे के ठेकेदार करीब दो बजे इस होर्डिंग को हटा रहा था। उसी दौरान यह सड़क पर गिर गया और कई ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। मृतकों की पहचान शामराव कसार (70), शामराव धोत्रे (48), शिवाजी परदेशी (40) और जावेद खान (40) के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि दरअसल क्या हुआ था क्योंकि ऐसा लगता है कि ढांचा हटाते समय कुछ लापरवाही हुई थी। मामले में प्राथमिकि दर्ज की जाएगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि ढांचा हटाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किये गये थे।


8

दूसरी तरफ, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. मामले में उच्च स्तरीय जांच का आदेश भी दिया है।

Desk Team