बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस और बहनें करीना कपूर-करिश्मा कपूर के बीच बेहद खास रिश्ता है। ये दोनों सिर्फ एक दूसरे की बहनें नहीं बल्कि एक दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। वहीं करीना के साथ उनके हसबैंड सैफ अली खान का भी करिश्मा कपूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सैफ ने इसका एक उदाहरण भी दिया है।

सैफ ने करिश्मा को दिया तोहफा
हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी बड़ी साली करिश्मा को एक स्पेशल तोहफा दिया है। जिसे पाकर एक्ट्रेस फूली नहीं समा पा रही हैं। अब इसकी झलक खुद करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। बता दें, सैफ अली खान ने करिश्मा को एक फोटो फ्रेम करवा कर गिफ्ट किया है। ये फोटो बेबो-लोलो की एक बहुत पुरानी फोटो है। जो करिश्मा और करीना दोनों के लिए ही बेहद खास है।

वहीं सैफ द्वारा गिफ्ट की गई इस फोटो फ्रेम की तस्वीर को खुद करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘धन्यवाद सैफू इस खूबसूरत मेमोरी के लिए, इसे दीवार पर लगाने के लिए बेताब हूं, लव इट।’ करिश्मा की इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त और फैंस कमेंट कर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस पुरानी तस्वीर में करीना और करिश्मा साथ में नजर आ रही हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, तस्वीर में दोनों सिस्टर्स अलग अलग जगह बैठी हुई नजर आ रही हैं। अब इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही साथ ये तस्वीर काफी वायरल भी हो रही है।

गौरतलब है, करीना-करिश्मा की आपस में काफी जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करती हुई दिख जाती हैं। वहीं कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



