बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान का पैतृक घर यानी पटौदी हाउस इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ हैं। खबरें तो यह भी आ रही हैं ये पटौदी हाउस 800 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। लेकिन इन खबरों के तेजी से वायरल हो जानें पर सैफ ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। साथ ही उन्होंने बताया उनका ये पैतृक घर बहुत कीमती है,हालांकि इसके पैसे कुछ ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताए जा रहे हैं।

इस प्रॉपर्टी को सैफ ने बताया खास
इस बारे में सैफ ने एक वेब पोर्टल से बात की और बताया इसकी पैसों में कीमत लगना संभव नहीं है,क्योंकि इमोशनली यह प्रॉपर्टी कुछ ज्यादा कीमती है। इतना ही नहीं सैफ ने यह भी बताया उनके दादा-दादी और पिता वहां पर ही दफन हैं,इसलिए वहां सुरक्षा,शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव है।
आगे सैफ ने बताया यह जमीन कई सदी पुरानी है,मगर जो महल उनके दादा ने उनकी दादी के लिए बनवाया था वो तकरीबन 100 साल पुराना है,उस समय वहां उनका साम्राज्य था,परंतु बाद में टाइटल वगैरह सब खत्म हो गए।
सैफ बताते हैं कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने इसको लीज पर दिया था। फ्रैंसिस और अमन नाथ वहां होटल चला रहे थे और प्रॉपर्टी की देखभाल परिवार की तरह की। उन्होंने बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर की वहां एक कॉटेज है और वह वहां बहुत कम्फर्टेबल रहती हैं।

अपने पैतृक घर की बात करते हुए सैफ ने आगे बताया प्रॉपर्टी को होटल्स की चेन को लीज पर दिया गया था,परंतु पिता की मृत्यु हो जानें के बाद उन्हें इसको वापस लेने का फैसला किया। इस कारण जैसे ही मौका मिला तो बची हुई लीज निपटाकर इसे वापस से ले लिया गया। क्योंकि यह एक फाइनैंशल अग्रीमेंट था और उन्हें इसे वापस नहीं खरीदना पड़ा बल्कि यह तो पहले से उनका था।

बता दें कि सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर संग अक्सर छुट्टियां बिताने पटौदी पैलेस जाना ही पसंद करते हैं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सैफ आदिपुरुष में रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा सैफ अली खान फिल्म बंटी और बबली 2 में एक बार फिर से रानी मुखर्जी के साथ नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



