सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बिल्कुल अपने पापा की छवि हैं। एक नजर में इब्राहिम को हर कोई सैफ अली खान ही समझ लेता है। वहीं स्टारकिड को मुंबई की गलियों में अक्सर देखा जाता है। इब्राहिम कभी अपने दोस्तों तो कभी पलक तिवारी के साथ पार्टी करते दिखाई देते है। इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बुरी तरह भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टारकिड के हाथ में चोट भी लग गई जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है।
जहां इब्राहिम की बहन सारा अली खान आज बॉलीवुड का एक चमकता सितारा बन चुकी हैं। वहीं इब्राहिम अपनी फिल्मों से दूर है। फिल्म इंडस्ट्री से भले ही वह दूरी बनाकर रखते है लेकिन स्टारकिड का अपना अलग फैन बेस है। बीती रात इब्राहिम को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। स्टारकिड ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में काफी ज्यादा हैंडसम दिख रहे थे उन्होंने अपनी कलाई में लाल रंग का रूमाल भी बांधा हुआ था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे इब्राहिम रेस्टोरेंट से बाहर आए वैसे ही पैपराजी के साथ-साथ बाकि लोगों ने भी उन्हें घेर लिया। इब्राहिम को देखते ही सब लोग उनके पास जाने की कोशिश करने लगे जिसे देखकर इब्राहिम ने सबको अपने हाथ के इशारे से धक्का मुक्की बंद करने को कहने लगे। स्टारकिड आराम से अपनी कार की तरफ बढ़ने लगे तभी कुछ बच्चों और औरतों ने स्टारकिड के हाथ को पकड़ने की कोशिश की इस दौरान इब्राहिम के हाथ में हल्की से खरौच भी लग गई जिसके बाद वह अपना हाथ मसलते हुए भी दिख रहे है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं कहा और चुपचाप अपनी कार की तरफ चले गए।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई इब्राहिम की तारीफ कर रहा है। वीडियो पर फैंस ढ़ेर सारे कॉमेंट कर स्टारकिड के पेशेंस की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा कि सारा और इब्राहिम का धैर्य अगले स्तर पर है। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि उन्हें सलाम है कि उनके पास जिस तरह का धैर्य है, वह वास्तव में मुश्किल है। तो एक अन्य ने लिखा कि मुझे उसके लिए बहुत बुरा महसूस हुआ! कितना तनावपूर्ण।

बता दें कि सारा और इब्राहिम दोनों ही सैफ अली खान की उनकी पहली पत्नी और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बच्चे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से की और अपनी हाई एजुकेशन यूनाइटेड किंगडम में प्राप्त की है। इब्राहिम के डेब्यू का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App








