बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन में बिजी है। लास्ट ईयर कियारा की फिल्म ‘शेरशाह’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

कियारा बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में से एक है। कियारा ने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘मशीन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को सबने सराहा था। लेकिन फिल्म MS धोनी the untold story से कियारा को एक अलग ही पहचान मिली थी।

MS dhoni : the untold story में कियारा के साथ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नज़र आये थे। इस फिल्म से सुशांत के करियर ने रातो रात ऊंचाइया छू ली थी। फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मे दे रहे सुशांत सिंह राजपूत एक जाना माना चेहरा बन गए थे।

लेकिन फिर एक दिन अचानक खबरे आयी की सुशांत सिंह राजपूत हमारे बिच नहीं रहे। एक यंग और टैलेंटेड एक्टर की अचानक हुई मौत जितनी ज्यादा दुखी कर रही थी उससे भी ज्यादा ये सुनकर सदमा लगा था की सुशांत ने आत्म हत्या की है।

फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत और सुशांत की फॅमिली, दोस्त और उनके फैंस सब इस बात को समझ नहीं पा रहे थे की अचानक हुआ क्या और क्यों हुआ। एक बुरे सपने सा वो दिन भी गुज़र गया लेकिन पीछे छोड़ गया अपनों के लिए यादें। सुशांत को आज भी उनके फैंस याद करते है।

उनकी को-स्टार कियारा को भी सुशांत की याद आ गयी। अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में पहुंची कियारा से जब सुशांत के बारे में पुछा गया तो उन्होंने उनके साथ की गयी फिल्म का एक्पेरिएन्स शेयर किया।

कियारा ने बताया की कैसे वो और सुशांत हमेशा एक दूसरे से लाइफ के बारे में बाते करते थे। और सुशांत ने कियारा को बताया था की उन्हें धोनी का रोले कैसे मिला। उन्होंने प्रीति ज़िंटा के पीछे बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया है और अपनी इंजीनिरिंग के दिनों के बारे में भी बताते थे। ये सबके जवाब में में कियारा ने सुशांत सिंह से कहा था की एक दिन उन पर कोई बायोपिक ज़रूर बनाएगा। और कियारा ने ये भी कहा की वह सुशांत के ऊपर बायोपिक बनते देखना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



