काफी समय से सैफ अली खान एक हिट फिल्म की तलाश में हैं। अब उनकी सारी उम्मीदें ‘कलाकांडी’ पर टिकी हुई हैं। इन दिनों सैफ अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के गाने स्वैग पुर का चौधरी की लांचिंग के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्हें पुराने गाने सुनने और उस पर डांस करने का शौक है।
सैफ कहते हैं कि जब वह कहीं ड्राइव पर निकलते हैं और गाने सुनने का मन होता है तो पुराने गाने बजाते हैं। वहीं जब वह घर पर होते हैं और डांस करने का मन होता है तो भी पुराने गाने पर डांस करते हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



