अभिनेता सलमान खान अपनी हर फिल्म के लिए हर मुमकिन कोशिश करने से पीछे नहीं हटते इस बात का सबूत उन्होंने फिर दिया है। अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ के लिए सलमान इन दिनों घुड़सवारी सीख रहे है। आपको बता दें सलमान को अब तक घुड़सवारी नहीं आती थी और इस तरह के सीन में उनके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता था।


Straight from New York , with no sleep @BeingSalmanKhan jumps in for horse riding training @TigerZindaHai #morocco 😊 pic.twitter.com/mfOgbuUlDY
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 17, 2017
आपको बता दें ,यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘टाइगर जिंदा है’ 2015 की हिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। एक था टाइगर में सलमान और कटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उम्मीद की जा रही है ये फिल्म भी दर्शकों को बीच जबरदस्त हिट साबित होगी।



Download Android App
Download iOS App



