बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी है जिन्हें साथ में देखने के लिए उनके फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की।भले ही इनका रिश्ता हमेशा के लिए नहीं टिक पाया हो। मगर आज भी फैंस इन्हें साथ देखने के लिए तरसते हैं। अब 24 साल बाद इस जोड़ी को एक ही फ्रेम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

दरअसल, हाल ही में दो दिन तक चले ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के लॉन्च इवेंट की कई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इस इवेंट में ना सिर्फ बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स बल्कि हॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की थी। इस इवेंट की एक ऐसी फोटो सामने आई है जो इस टाइम टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।

जी हां, अंबानी के इवेंट से सामने आई ये परफेक्ट फोटो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक-साथ एक फोटो में देखकर इनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे को डेट करते थे मगर ब्रेकअप के बाद से दोनों एक-दूसरे से टकराने और देखने से भी बचते रहे हैं।

बॉलीवुड पार्टीज में भी अक्सर दोनों मौजूद होते हैं तो हमेशा एक-दूसरे से दूरियां बनाकर रखते हैं। दोनों इस बात का बहुत ख्याल रखते हैं कि वो एक-दूसरे के सामने ना आए। मगर इतने सालों बाद दोनों की एक ऐसी फोटो सामने आ गई है जिसमें दोनों एक-साथ कैद हो गए हैं। इस वायरल फोटो में सलमान खान और शाहरुख खान दोनों नीता अंबानी और हॉलीवुड कपल टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
मगर जो फोटो वायरल हो रही है, उसे दूसरे एंगल से क्लिक किया गया है जिसमें इन सभी के अलावा फोटो में पीछे एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। हालांकि वो थोड़ा पीछे खड़ी है और दूसरी साइड देख रही हैं। ऐसे में उनका फेस नजर नहीं आ रहा है। मगर एक्स लवर्स को एक ही फ्रेम में देखकर इनके फैंस जरुर क्रेजी हो गए हैं।







ये वायरल फोटो जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है, उस पर फैन्स खूब ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘पीछे तो नोटिस करो, भाई का प्यार है ऐश्वर्या।’ एक और फैन ने लिखा है, ‘अरे पीछे ऐश्वर्या है।’ एक और फैन का कमेंट है, ‘भाई साइड में ऐश्वर्या और उनकी बेटी है क्या? देखो।’ एक अन्य यूजर ने कहा, “सलमान और ऐश्वर्या सालों बाद एक फ्रेम में दिखे।”


Download Android App
Download iOS App



