19 साल बाद परदे पर धमाकेदार वापसी करेगी सलमान खान और भंसाली की सुपरहिट जोड़ी

Summary :

बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है की जाने माने निर्देशक और बॉलीवुड स्टार सलमान खान करीब 19 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे है

बॉलीवुड गलियारों से खबर आ रही है की जाने माने निर्देशक और बॉलीवुड स्टार सलमान खान करीब 19 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे है और जल्द ही दोनों अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। दोनों ने इससे पहले खामोशी: द म्यूजिकल (1996), हम दिल दे चुके सनम (1999) और सांवरिया (2007) में साथ काम किया है।

सलमान खान और भंसाली

मुंबई में 24 फरवरी 1963 को जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विधु विनोद चोपड़ के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विधु की फिल्म परिन्दा, 1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।

सलमान खान और भंसाली

बतौर स्वतंत्र निर्देशक भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थी।

सलमान खान और भंसाली

यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

सलमान खान और भंसाली

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया।

सलमान खान और भंसाली

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

सलमान खान और भंसाली

आपको बता दें सलमान संग काम करने के संजय लीला भंसाली और उनकी टीम फिल्म पद्मावत की रिलीज़ से रहे है पारा अब जाकर सलामन खान की तरफ से हामी मिली है। ये फिल्म एक लवस्टोरी होगी और फिल्म के बाकी कलाकारों को फाइनल किया जा रहा है। सलमान और संजय लीला भन्साली की जोड़ी की ये फिल्म साल 2020 तक प्रदर्शित होने की उम्मीद की जा रही है।

ऑफिसियल अनाउंसमेंट : जल्द रिलीज़ होगा मिर्जापुर सीजन – 2, देखिये मेकर्स का विडियो

Desk Team