सलमान खान की हिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर बहुत लंबे समय से चर्चा चल रही है। कभी इस फिल्म के बनने की खबर आती है तो कभी ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती है। अब फिर इस फिल्म के बनने की खबर ने जोर पकड़ लिया है। खबरें आ रही है कि इस फिल्म के अगले पार्ट के लिए मेकर्स ने खास तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान के साथ डेजी शाह नजर आएंगी। डेजी शाह सलमान के साथ 2014 में आई फिल्म ‘जय हो’ और 2018 में ‘रेस 3’ में नजर आईं थीं।

सूत्र बताते है, “नो एंट्री की सीक्वेल की प्लानिंग पिछले 6 सालों से चल रही है और आखिरकार अब इसकी स्क्रिप्ट फाइनल हुई है। मेकर्स ने फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान को बतौर लीड एक्टर्स रखने का फैसला लिया है। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो 9 अलग-अलग एक्ट्रेस फिल्म में नजर आएंगी। इन 9 एक्ट्रेस में बिपाशा बसु, सेलिना जेटली और लारा दत्ता के अलावा डेजी शाह कन्फर्म हो चुकी हैं।

डेजी सलमान के किसी एक किरदार के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में उनका कैमियो रोल और एक डांस नंबर होगा। कहानी की कैचलाइन वही होगी- तीन पति भटकने की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ आने वाला पागलपन।”

आपको बता दें, फ़िल्म के कास्टिंग की जिम्मेदारी मुकेश छाबड़ा निभा रहे हैं। वही फिल्मों में बाकी को अभिनेत्रियों के चुनाव करेंगे। साल 2005 में आई ‘नो एंट्री’ पति पत्नी के संबंधों पर आधारित फिल्म थी जिसमें पति अपनी पत्नियों से बेवफाई करके बाहर लड़कियों के साथ मस्ती करते हैं। इस फिल्म की कहानी भी वैसी ही होगी लेकिन इस बार ये स्टार्स तीन अलग-अलग किरदार करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को भी वही डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म की पूरी तैयारी हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



