अभिनेता सलमान खान की फिल्म भारत बीते 05 जून को ईद के मौके पर रिलीज़ हुई थी और अब इस फिल्म को रिलीज़ हुए 10 दिन हो चुके है। अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी फिल्म भारत 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है।

अगर फिल्म के 10 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बता की जाए तो फिल्म अब तक अनुमानित 187- 188 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज़ न होने की वजह से फिल्म वीकेंड का फायदा उठा सकती है।

सलमान ने फिल्म भारत की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा,‘‘मैं बेहद खुश हूं कि हर किसी के काम को सराहा जा रहा है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर फिल्म की सफलता जरूरी है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए हमने कड़ी मेहनत की थी।’’

आपको बता दें सलमान खान के करीयर में फिल्म भारत सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है और ईद के दिन अपने रिलीज़ डे पर फिल्म ने 42 करोड़ 30 लाख का दमदार कलेक्शन किया था। फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन चुकी है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म भारत इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गयी है और अब इससे आगे विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक है।

आपको बता दें इस फिल्म के सुपरहिट होने के साथ ही सलमान खान बॉलीवुड के एकलौते ऐसे सितारे बना गए है जिनकी 14 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। हालांकि दुसरे हफ्ते फिल्म भारत का कलेक्शन गिरा है पर वीकेंड पर बेहतर कमाई के साथ फिल्म 200 करोड़ पार करने में कामयाब हो सकती है।

दुसरे हफ्ते की कमाई की बात की जाए तो फिल्म भारत छठे स्थान पर है फिल्म ने अब तक दुसरे हफ्ते में करीब 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब देखना होगा की फिल्म शनिवार और रविवार को कितना कलेक्शन बटोर पाती है।



Download Android App
Download iOS App



