छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आदिवासियों एवं गरीबों से जुड़े विषयों पर केंद्र के सहयोग का आग्रह किया। मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में भूपेश बघेल ने कहा, ”दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आज मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ के 70 लाख आदिवासियों, 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़े लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया।”

उन्होंने कहा, ”आशा है कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिलता रहेगा।” गौरतलब है कि बघेल नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



