Salman Khan भांजे आहिल शर्मा के साथ यूँ पेंटिंग करते दिखे, वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan का सोशल मीडिया पर हाल ही में आया एक वीडिया बहुत वायरल हो रहा है। सलमान खान के साथ इस वीडियो में उनका क्टूत सा भांजा आहिल शर्मा भी नजर आ रहा है।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan का सोशल मीडिया पर हाल ही में आया एक वीडिया बहुत वायरल हो रहा है। सलमान खान के साथ इस वीडियो में उनका क्टूत सा भांजा आहिल शर्मा भी नजर आ रहा है।

Salman Khan ने आहिल के साथ की मस्ती

Salman Khan और आहिल का यह वीडियो उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कैनवस पर बिखरे कलर्स नन्हे आहिल मस्ती कर रहे हैं। आहिल के कपड़ों से लेकर हाथ और पैरों में भी यह रंग लगे हुए हैं।

सलमान खान और आहिल शर्मा की मस्ती ओर भी खुशनुमा बनाने के लिए सलमान पेंटिंग टीचर भी बन जाते हैं। फिर उसके बाद सलमान आहिल को पेंटिंग करने के अलग-अलग टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।

पेंटिंग की टिप्स देते हुए नजर आए Salman Khan

आहिल भी अपने मामा Salman Khan के पूरे नक्शेकदम पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। पेंटिंग बनाने में सलमान और आहिल एक साथ लगे हुए हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सलमान पेंटिंग करने के लिए अपने भांजे आहिल शर्मा को मोटिवेट कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा के बीच एक खास बॉन्डिंग हैं। सलमान खान के पास जब भी फ्री टाइम होता है तो वह अपने भांजे आहिल शर्मा से मिलने जरूर जाते हैं। और आहिल के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं।

अर्पिता ने शेयर किया Salman Khan और आहिल का वीडियो

https://www.instagram.com/p/Bnf9lsJDNLx/?utm_source=ig_embed

यह फिल्म आ रही है सलमान खान की

Salman Khan की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह अपनी फिल्म भारत की शूटिंग खत्म करके वापस मुंबई लौटे हैं। फिल्म भारत के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होनी है।

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Desk Team