MS Dhoni के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए Salman Khan, इंस्टाग्राम पर ‘कप्तान साहब’ को दी शुभकामनाएं

Summary :

MS Dhoni अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ है। जहां उनके लाखों फॉलोअर्स उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सलमान खान ने भी MS Dhoni  को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर माही और साक्षी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा। 7 जुलाई को भारतीय…

MS Dhoni अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ है। जहां उनके लाखों फॉलोअर्स उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सलमान खान ने भी MS Dhoni  को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर माही और साक्षी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।

  • 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ
  • वहीं सलमान खान ने भी MS Dhoni को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

सलमान खान ने एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी

सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर करिश्माई प्रदर्शन की वजह से लाखों प्रशंसकों के दिलों में बसते हैं। 7 जुलाई को एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जो एमएस धोनी के बर्थडे पार्टी की है। तस्वीर में, ‘टाइगर 3’ के अभिनेता एमएस धोनी को प्रशंसा भरी निगाहों से देखते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि क्रिकेटर केक काटते हुए और अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @mahi7781’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

साक्षी ने एमएस धोनी के पैर छू लिया आशीर्वाद

बर्थडे केक काटते वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी सलमान खान को केक को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान साक्षी अपने पति एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं धोनी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे। बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए।

एमएस धोनी के लग्जरी कार-बाइक्स कलेक्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद माही हर किसी के दिलों में बसे हुए हैं। एमएस धोनी कार-बाइक्स के शौकीन हैं। उनके पास शानदार कार और बाइक का कलेक्शन हैं। उनके गैराज में कई लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।