Jio: Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। Jio ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अगर आप Jio के ग्राहक है तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने करोड़ों यूजर्स के लिए 3 नए सस्ते प्लान्स पेश किए हैं।
Highlights
- Jio ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी
- चुपके से पेश किए 3 बेहद सस्ते प्लान
- मात्र 51 रुपये का होगा खर्च
Reliance Jio ने इस हफ्ते अपने मोबाइल प्लान की कीमत को रिवाइज़ करके कीमत में बढ़ोतरी की है। अब इस बीच कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी भी पेश कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो ने अपने ऑफिशियल Website पर चुपके से कुछ खास सस्ते प्लान को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के ऑफिशियल Jio.com पेज पर देखा जा सकता है। नए प्लान की शुरुआती कीमत मात्र 51 रुपये है।
जानें Jio का नया प्लान
Jio.com से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के नए कैटेगरी की लिस्ट में 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये का पैक मौजूद है और इनमें अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा दिया जाता है। 51 रुपये वाले प्लान में 3जीबी 4जी हाई स्पीड अनलिमिटेड 5G हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी एक्टिव प्लान के साथ खत्म होगी।
Jio ने 3 नए प्लान पेश किए हैं
इस लिस्ट में दूसरा प्लान 101 रुपये का है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G+ 6GB डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैलिडिटी भी एक्टिव प्लान के साथ खत्म होगी।
भी प्लान में अनलिमिटेड 5G नहीं…
बता दें कि इस हफ्ते जारी हुई जियो के नए प्लान की लिस्ट में लिखा था कि जियो अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी का फायदा नहीं देगा। इसमें बताया गया था कि जियो सिर्फ उन प्रीपेड प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश करेगा जो हर दिन 2GB डेटा या ज्यादा डेटा प्रदान करते हैं।
इसका मतलब है कि हर दिन 1.5GB डेटा या उससे कम वाले प्लान में 5G इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन नए प्लान को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि कंपनी सभी प्लान में अनलिमिटेड 5G का फायदा नहीं देगी।


Download Android App
Download iOS App






