सलमान खान ने रुबीना दिलाइक पर लगाई आरोपों की झड़ी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ STOP HARASSING RUBINA

Summary :

बिग बॉस 14 के शो में रुबिना दिलैक ने रोते हुए अपनी जिंदगी का बेहद ही बड़ा राज खोल दिया।

 बिग बॉस 14 में इस बार वीकेंड का वार रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के लिए काफी भारी रहा है। जहां बीते दिन रुबीना दिलाइक के ‘एटीट्यूड’ पर सुपरस्टार सलमान खान ने जमकर क्लास ली तो वहीं, ‘शक्ति- अस्तित्व के अहसास की’ फेम अदाकारा ने इस दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में अदाकारा सुपरस्टार सलमान खान के सामने चौंकाने वाला खुलासा करने वाली हैं कि उनके मन में कई बार खुद को मारने की भावनाएं आ चुकी हैं। रुबीना दिलाइक के इस ‘सुसाइडल टेंडेंसी’ के खुलासे के बाद वो सलमान खान के सामने बुरी तरह टूट जाने वाली हैं। जिसके बाद उनकी आंखों से टपटप आंसू गिरते दिखेंगे। 
 बता दें, राखी सावंत, अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलैक की लड़ाई को लेकर सलमान खान काफी नाराज दिखे।  अब हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कलर्स टीवी के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान अभिनव शुक्ला  से कह रहे हैं, “रुबिना ऐसी ही है, या इस शो के लिए उनका यह रूप है”। जिस पर रुबिना दिलैक अपनी जिंदगी की राज खोलते हुए कहती हैं, “8 साल पहले मैं बिल्कुल ऐसी थी। गुस्से वाली। मॉम डैड के साथ मेरे रिलेशन्स अच्छे नहीं थे। कभी-कभी मन करता था अपनी जान ले लूं। रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था”।


जिसके बाद रुबिना दिलैक की बहन कहती हैं कि सर वह उतनी बुरी नहीं है। रुबिना दिलैक के इस वीडियो पर लोग खू कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सलमान खान के इस बर्ताव के बाद रुबीना दिलाइक के चाहने वाले फैंस बेकाबू हो गए हैं। शो के अंदर रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के इस कद्र टूटते हुए देखने के बाद ट्विटर पर फैंस ने सुपरस्टार सलमान खान और शो के निर्माताओं के खिलाफ जमकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद ट्विटर पर स्टॉप हैरासिंग रूबीना ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया पर रुबीना दिलाइक के चाहने वाले मेकर्स को खूब सुना रहे हैं। इस ट्रेंड पर अब तक 416k से भी ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं।

बता दें कि रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला अक्सर की वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान के गुस्से का शिकार होते हैं। मगर बीते दिन का वीकेंड का वार खासा हंगामेदार रहा था। यही हंगामा अभी आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में भी दर्शकों को दिखने वाला है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि हर बार आखिर रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला को ही लोग टारगेट क्यों करते हैं।

Desk Team