सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो Bigg Boss 12 शुरू होने में केवल 2 दिन रह गए हैं। यानि की बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सिंतबर से शुरू हो रहा है। पिछले काफी समय से शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट सुर्खियों में छाई हुई है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बिग बॉस के घर में कौन- कौन एंट्री करने जा रहा है।
अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट लिस्ट से हटकर एक और नई चीज ंसुर्खियों में छाई हुई है। लगातार शो के फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि इस बार शो के निर्माताओं ने क्या-क्या बदलाव किए हैं। इसी बीच Bigg Boss 12 के घर की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।
बिग बॉस के 12 वें सीजन में कुछ ऐसा होगा घर का नज़ारा
Bigg Boss 12 के हर सीजन में घर का अहम महत्व रहता है। यह न केवल दर्शकों को शो के बारे में बताता है बल्कि उनका उत्साह भी चरम पर पहुंचाता है। साथ-साथ शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए भी घर का डिजाइन काफी महत्वपूर्ण होता है।
https://twitter.com/TheKhbri/status/1040483539886776320
वो इस घर में लगभग 3 महीने के लिए रहने आते हैं उन्हें यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए वरना वो ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। इस बार घर के डिजाइन को देखकर हम इतना कह सकते हैं कि प्रतियोगी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करेंगे। उन्हें यहां एक दम अपने घर जैसा ही लगेगा।
https://twitter.com/TellySpice/status/1040488542336692224
हर साल की तरह इस बार भी मेकर्स ने ‘Big Boss 12’ के घर को लेकर एक्साइमेंट बनाए रखने के लिए अंदर की थीम चेंज कर दी थी। अब घर का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है और इसमें नए घर की झलक आप देख सकते हैं। इस सीजन में थीम के अनुसार 5 सिंगल बेड वाले 6 डबल बेड हैं।
https://twitter.com/TheKhbri/status/1040233134682456064
इस बार थीम में बीच का किनारा जैसा माहौल बनाया गया है, जिसमें नीले रंग के रंगों को फेंक दिया गया है। खास बात ये है कि मेकर्स ने इस साल शो की लॉन्चिंग भी गोवा में रखने का फैसला लिया था। इस बार की थीम पिछले साल से बिल्कुल अलग है और ये भी बेहद प्यारी है।
https://twitter.com/TheKhbri/status/1040514827918233600
पिछले साल थीम पीला, नारंगी और हरे रंग में थी। उम्मीद है कि इस बार कंटेस्टेंट को बीच के किनारे अपनी शांति बनाए रखने के लिए मदद मिलेगी।
https://twitter.com/TheKhbri/status/1040234939487272961
ये कंटेस्टेंट हो रहे शामिल
इस बार शो के अंदर जाने वाली पहली जोड़ी कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की है। दोनों घर के पहले मेंबर्स होने वाले हैं इसका ऐलान खुद ही ‘भाईजान’ ने कर दिया था। इस बार शो का कॉन्सेप्ट ‘विचित्र जोड़ी’ है ऐसे में घर में हिस्सा लेने वाले सदस्य जोड़ियों में आने वाले हैं।
इसके अलावा अब तक सामने आए सदस्यों के नामों में, ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोड़े, शलीन भनोट, सुमीर पारीचा, स्कारलेट एम रोज, उदित कपूर, सोमा मगनानी, मानव छाबड़ा, सुष्मिता सेन के भाई राजीव, अनूप जलोटा और श्रीसंत जैसे नाम है। अब देखना है कि आखिर इस बार का सीजन दर्शकों के लिए क्या नया लाता है।


Download Android App
Download iOS App






