हर साल ईद के अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म रिलीज करके अपने फैंस को ईदी देते हैं। हालांकि इस साल भी ईद के मौके पर राधे फिल्म रिलीज होनी थी। इस फिल्म के लिए दबंग 3 के बाद से ही सलमान खान ने तैयारियां शुरू कर दी थी। बता दें कि फिल्म राधे पर काम उन्होंने बिग बॉस 13 होस्ट करने के साथ ही किया। लगभग फिल्म बनकर तैयार थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रुक गयी।

इस बार ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस दुखी हो गए क्योंकि इस साल कोई भी तोहफा उन्हें भाईजान की और से नहीं मिल रहा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। ईद के मौके पर सलमान खान कोई फिल्म नहीं ला पा रहे तो वह अपने फैंस के लिए गाना रिलीज कर रहे हैं।
हालांकि लॉकडाउन के दौरान बिलकुल भी खाली सलमान खान नहीं बैठे हैं। कुछ ऐसी खबरें सामने आती थी की अपनी फिल्म राधे की वह आधी एडिटिंग करवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह राशन गरीबों को बांटते दिखाई दिए। लॉकडाउन में सलमान खान का यह तीसरा गाना है जो ईद के मौके पर रिलीज होगा। इससे पहले कोरोना पर ‘प्यार करोना’ और जैकलीन के साथ ‘तेरे बिना’ नाम का गाना सलमान खान लेकर आएं हैं।
लॉकडाउन के दौरान वह भी खाली नहीं बैठना चाहते। वैसे तो लॉकडाउन में सलमान अपना तीसरा गाना भी लाएंगे लेकिन कब आना है उसके बारे में कुछ बताया नहीं गया था। अब सलमान खान के फैंस को यह गाना सुनने के लिए कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ेगा जिसके बाद वह भाईजान का एक नया गाना सुनेगे।


Download Android App
Download iOS App



