सलमान खान की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग – 3 की रिलीज़ में ज्यादा वक्त नहीं बचा है और फिल्म के मेकर्स इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म के लेटेस्ट अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है ताकि ज्यादा से ज्यादा फिल्म के साथ कनेक्ट हो सके।

हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा सस्पेंस सामने आया है जिसे देखकर ये उम्मीद जताई कि फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर एक और जानी मानी एक्ट्रेस कमबैक करने जा रही है। आईये जानते हैं क्या है ये सस्पेंस।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरों को पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को अचंभे में डाल दिया। इंस्टाग्राम पर सलमान संग प्रीति की ये तस्वीरें ‘दबंग 3’ में अभिनेत्री के कैमियो करने की ओर इशारा कर रही है।
इनमें से एक तस्वीर के कैप्शन में प्रीति ने लिखा है, “हेलोवीन पर कुछ भी हो सकता है..यहां कुछ मस्ती और पागलपंती कर रही हूं! ‘दबंग 3’ के शूट पर गर्व से दिखना।” तस्वीरों में प्रीति नीले रंग की पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं और इसमें सलमान खान भी चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे हैं।
सलमान संग प्रीति की इन तस्वीरों ने दोनों के ही प्रशंसकों को अचंभित कर दिया, कुछ का तो ये भी कहना है कि प्रीति ‘दबंग 3’ में शामिल हुई हैं, कुछ का मानना है कि प्रीति बस फिल्म के सेट पर मस्ती करने पहुंची हुई होंगी।
‘दबंग 3’ में सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



