सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर कर भद्दे कमैंट्स करने वाले ट्रोलर्स को लगाई जबरदस्त लताड़

Summary :

आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना ट्रेंड बन गया है और सोनाक्षी सिन्हा उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है।

आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना ट्रेंड बन गया है और सोनाक्षी सिन्हा उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है। सोनाक्षी को बॉडी शेमिंग, मोटापे को लेकर ऊटपटांग कमैंट्स का सामना करना पड़ता है। 
पहले तो सोनाक्षी इस तरह की ट्रॉल्लिंग को इग्नोर करती थी पर अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। साथ ही सोनाक्षी ने ये भी कहा है कि चाहे उन्हें कितना भी ट्रोल किया जाए उनपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो कह रही है ,’ मुझे कभी हाथी, कभी काऊ ऑन कैटवाक, तो कभी मोटी ना जाने क्या क्या कहा गया । कई सालों तक मुझे वजन को लेकर ट्रोल किया गया।’
सोनाक्षी कहती हैं- ‘ट्रोल्स, ये लोग खुद को कहते हैं। इस तरह के लोग आपकी अच्छी ऊर्जा को नष्ट करना चाहते हैं? दूसरे लोगों को जज करने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं है। ये लोग कुछ भी कहते हैं। कभी कभी हमें गुस्सा भी आता है। बुरा लगता है लेकिन अब मुझे इन पर हंसी आती है। यह लोग खुद एक मजाक हैं।’
सोनाक्षी ने आगे कहा- ‘मैंने सोचा 30 किलो कम करने के बाद भी ये लोग यही सब किये जा रहे है तो मैंने कहा भाड़ में जाओ , क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा के पास और बहुत कुछ है। मैं किसी के लिए खुद को क्यों बदल दूं , मैं जैसी हूं वैसे ही रहूंगी।  

ये वीडियो सोनाक्षी ने अपने शो को प्रमोट करने के लिए बनाया था। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म दबंग – 3 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी सलमान खान की ऑनस्क्रीन बीवी का किरदार निभा रही है। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 

Ujjwal Jain