हाल ही में कर्नाटक के शिवमोग्गा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद शर्मनाक है। जी यहां पर तीन लोगों ने मिलकर एक कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांध दिया और यह सब करतूत करने के बाद इसका पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और अब बात पुलिस तक पहुंच गई है। पुलिस ने इन तीनों शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इतना ही नहीं पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पहले हुआ ये वाला वीडियो वायरल
शिवामोग्गा ट्रोल्स नाम के एक फेसबुक पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के जरिए ही पुलिस ने इनको पकड़ लिया है। बताया जा रहा है इन तीन लोगों में एक तो स्टूडेंट है। वो बाइक के पास बैठकर कुत्ते की पूंछ पर पटाखा बांध रहा है। उसने बाद में पटाखे में आग लगा दी है जिसके बाद कुत्ता चीखता-चीखता दूर तक भागता रहा है।
शिकायत दर्ज एक संस्था ने कराई
Malenadu Wildlife And Cultural Foundation के फाउंडर दिलीप और एनिमल रेस्क्यू क्लब से जुड़े हुए बासवा प्रसाद ने पुलिस के पास जाकर विडियो दिखाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने इस घटना पर तुरंत एक्शन लिया। इन तीनों लड़कों को पुलिस पकड़कर थाने लाई और इनसे पूछताछ की गई। जिसमें इन तीनों ने अपना सच कबूल कर लिया कि यह सब कुछ उनके द्घारा किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक केएम शांताराज ने कहा कि यदि यह तीनों लोग दोषी पाए जाते हैं तो इन तीनों के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। फिलहाल तो इस मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि कुत्तों के सुनने की क्षमता मानव से दस गुना ज्यादा होती है। ऐसे में पटाखे की आवाज सुनकर उनके कानों का क्या हाल होगा।


Download Android App
Download iOS App



