Salman Khan ने साल 1989 में अपने करियर की सबसे पहली सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया दी थी। इस फिल्म के बाद हर किसी को यही लगा था कि दबंग खान का करियर आसमान छुएगा। हालांकि हुआ इसके विपरीत 90 से 2000 के बीच में उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं। एक बार तो खुलेआम कुछ लोगों ने उन्हें होटल में फ्लॉप एक्टर तक कह दिया था
- सलमान की फिल्म हुई फ्लॉप
- फैन ने फाड़ा था ऑटोग्राफ
मैंने प्यार किया है के बाद सलमान की फिल्मे हुई फ्लॉप
बॉलीवुड में चाहे कितना भी बड़ा सुपरस्टार हो, उसने असफलता का स्वाद जरूर चखा है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान और राजेश खन्ना तक हिंदी सिनेमा के कई सितारों के करियर में एक ऐसा समय आया, जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस कदर फ्लॉप हुई है की उन्हें ‘फ्लॉप एक्टर’ तक का टैग झेलना पड़ा इस लिस्ट में एक नाम सलमान खान का भी है। सलमान आज के समय में भले ही बॉलीवुड के दबंग खान हो और कोई उनसे पंगा लेने से पहले 10 दफा सोचता हो, लेकिन एक समय ऐसा था, जब ‘सिकंदर’ एक्टर को ‘मैंने प्यार किया’ जैसी सफल फिल्म देने के बावजूद एक होटल में सरेआम ‘फ्लॉप एक्टर’ बुलाया गया था। क्या है ये पूरा किस्सा चलिए जानते हैं सलमान खान के करियर में सूरज बडजात्या का अहम योगदान रहा है। उन्होंने ही दबंग खान को सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ दी थी, जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज के कुछ सालों बाद एक बार फिर से सलमान खान की जिंदगी में एक ऐसा समय आया जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगी।
फैन ने सलमान खान का ऑटोग्राफ फाड़ा
सलमान खान के साथ सरेआम कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद उन्होंने भी नहीं की थी। अभिनेता नसीर खान ने जो सलमान खान के करीबी दोस्त भी हैं, उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा जुहू में एक होटल था, जो सीफूड के लिए काफी फेमस था, मुझे याद है हम वहां पर डिनर कर रहे थे, उस दौरान सलमान खान भी हमारे साथ थे। ये 90 से 2000 के दशक की बात है, जब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी। वहां पर कुछ यंग लड़के आए, तो उन्होंने सलमान खान को देखकर कहा कि ऑटोग्राफ लेते हैं, तभी एक लड़के ने कहा कि फ्लॉप एक्टर है ऑटोग्राफ कहां ले रहा है और उसने हाथ से छीन लिया”।, जॉनी वॉकर के बेटे नसीर खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “सलमान खान ने वो सुना और हम सबने भी वो देखा, जो उन लड़कों ने किया। वो दौर उनकी जिंदगी का ऐसा था, जब उनके जन्मदिन पर एक फूल भी नहीं आता था और अब 27 दिसंबर पूरी तरह से सेलिब्रेशन का दिन बन चुका है


Download Android App
Download iOS App




