बड़े पर्दे पर जल्द ही आने वाली बॉलीवुड के सलमान खान और कटरीना कैफ अगली फिल्म टाइगर जिंदा है का दूसरा गाना, दिल दिया गल्ला को शनिवार को रिलीज किया गया। गाने में दोनों को रोमांटिक अन्दाज में दिखाया गया है।
सलमान की फिल्म के इस रोमांटिक गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की जुबां पर अपना घर बना लिया। बहुत कम समय में इस रोमांटिक सांग को अब तक 15 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को 512 से अधिक लाइक मिले हैं।
बिग बॉस में हुआ रिलीस दिल दिया गल्ला को रिलीज करने और फिल्म के प्रमोशन के लिए कटरीना शनिवार को बिग बॉस 11 के एक एपिसोड में आई थी।
जहां सलमान व कैट ने मिलकर फिल्म का जमकर प्रमोशन किया और इस गाने को रिलीस किया। वहां इस गाने का टीजर भी दिखाया गया था।
आतिफ ने गाया है दिल दिया गल्लादिल दिया गल्ला गाने को आतिफ असलम ने गाया है और इसका म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है और वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
क्या कहती है फिल्म की कहानीटाईगर जिंदा है के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ईराक से संचालित दुनिया का सबसे खतरनाक आंतकवादी संगठन 25 भारतीय नर्सों को किडनैप कर लेता है। उन्हें बचाकर वापस लाने के लिए एक मिशन की बात सामने आती है इसके लिए टाइगर यानी सलमान खान को चुना जाता है।
मिशन में सलमान की मुलाकात तेज तरार कैट से होती है। सलमान और कटरीना की जोड़ी 5 साल बाद दुबारा बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों ने इसके पहले एक था टाइगर में भी एक साथ काम किया था. जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था।अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
भारत कपूर


Download Android App
Download iOS App



