Samantha Ruth Prabhu ने ‘बेबी जॉन’ के लिए की थी कीर्ति सुरेश की सिफारिश, किया खुलासा

Summary :

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आईं हैं कीर्ति ने फिल्म में रोल को लेकर खुलासा किया है, कीर्ति सुरेश ने बेबी जॉन में अपन एक्टिंग से इंप्रेस किया है, इस फिल्म को लेकर कीर्ति सुरेश ने एक खुलासा किया है कीर्ति ने बताया है कि बेबी जॉन के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने उनकी सिफारिश की थी, ये एटली की तमिल फिल्म का रीमेक है तमिल फिल्म थेरी में सामंथा रुथ प्रभु और थलापति विजय लीड रोल में…

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आईं हैं

कीर्ति ने फिल्म में रोल को लेकर खुलासा किया है, कीर्ति सुरेश ने बेबी जॉन में अपन एक्टिंग से इंप्रेस किया है, इस फिल्म को लेकर कीर्ति सुरेश ने एक खुलासा किया है

कीर्ति ने बताया है कि बेबी जॉन के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने उनकी सिफारिश की थी, ये एटली की तमिल फिल्म का रीमेक है

तमिल फिल्म थेरी में सामंथा रुथ प्रभु और थलापति विजय लीड रोल में नजर आए थे, थेरी के रीमेक में सामंथा के ही रोल में कीर्ति नजर आईं हैं

कीर्ति ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में सामंथा के लिए आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने उनका नाम फिल्म के लिए रिकमेंड किया था

कीर्ति ने कहा-जब यह सब हो रहा था, तो शायद वह मेरे बारे में सोच रही थी. यही बात वरुण ने भी मुझे बताई थी. मैं इसके लिए जितना भी आभारी रहूं, कम है. ये कहना बहुत प्यारा है कि ‘कीर्ति इस किरदार को बखूबी निभा पाएगीं. तमिल में ‘थेरी’ में उनका अभिनय मेरे पसंदीदा में से एक है

कीर्ति ने आगे कहा-मुझे याद है कि बेबी जॉन का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं इसे किसी और के साथ शेयर नहीं करती, लेकिन तुम्हारे साथ करती

बता दें कीर्ति ने फिल्म बेबी जॉन से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है लेकिन कीर्ति की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।