जज Sonali Bendre के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे Samarpan Lama, उठाया ऐसा कदम की देख दंग रह जाएंगे आप

Summary :

सोनी टीवी प्रसारित फेमस डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में आये दिन यूँ तो कई डांस परफॉर्मन्स देखने को मिलती हैं लेकिन कल के एपिसोड में जो जज कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस हुई उसने सबका ही दिल जीत लिया।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसस में से एक सोनाली बेंद्रे ने सोनी टीवी के इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 के साथ पहली बार डांस रियलिटी शो में बतौर जज एंट्री की है। उनसे पहले इस शो को मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी को जज करते हुए देखा जा चूका हैं। इस शो में अब तक कंटेस्टेंट्स की कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिल चुकी हैं। 
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 के कंटेस्टेंट्स हाल ही में ‘बेस्ट का डबल टेस्ट’ में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आए। जिसने शो की ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। इस एपिसोड में शिवांशु सोनी के साथ शानदार प्रदर्शन करने के बाद कंटेस्टेंट समर्पण लामा ‘मराठी’ में बात करते हुए सोनाली बेंद्रे को प्रभावित करने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए। 
सोनाली बेंद्रे को प्रभावित करने के लिए समर्पण ने एक नए अंदाज में उन्हें मंच पर आमंत्रित किया और फिर जो हुआ उसने तो सबकी आँखें चौड़ी कर दी। उनके मंच पर आने के बाद समर्पण ने मराठी में “तुम्हाला खूप छान दिसते” कहकर सोनाली बेंद्रे को इम्प्रेस करने की कोशिश की, हालांकि सोनाली ने “तुम्ही खूब छान दिसतात” (आप बहुत अच्छे लग रहे हो) कहते हुए समर्पण को सही करने की कोशिश की।
ऑनलाइन सीखी हैं मराठी

समर्पण ने शर्माते हुए कहा कि उसने ऑनलाइन भाषा सीखी है, और जज पर एक और पंक्ति आजमाते हुए कहता है, “तुमची मुस्कान गोड आहे” उनकी बातें सुनार एक बड़ी मुस्कान के साथ, सोनाली जवाब दिया,”तुमची मुस्कान खूब गोड आहे” (अपनी मुस्कराहट खूब प्यारी है.)
सोनाली बेंद्रे के साथ मिलाये कदम से कदम

इस दौरान समर्पण ने सोनाली बेंद्रे को गुलाब देते हुए उनके साथ डांस के लिए अनुरोध किया। तो फिर जज और कंटेस्टेंट की जोड़ी ने फिल्म ‘मेजर साब’ के गाने ‘प्यार किया तो निभाना’ पर जमकर डांस किया। और गाने के बीच में समर्पण सोनाली के हाथो पर किस करते हुए भी नज़र आये। 

Desk Team