प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जन शक्ति एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी देखने के लिए रविवार को नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट का दौरा किया। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को चिन्हित करने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी भारत की कलात्मक विविधता का जश्न मनाती है और मन की बात में हाइलाइट किए गए विषयों से प्रेरित है।
13 कलाकारों ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया हुआ था
प्रधानमंत्री के इस विशेष दौरे के दौरान कलाकारों को अपनी कलाकृतियों और मन की बात के विषयों को समझाने का अवसर मिला जिसने उनकी कलाकृतियों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने जयपुर हाउस के ऐतिहासिक गुंबद में जन शक्ति प्रदर्शनी के इमर्सिव प्रोजेक्शन शो को भी देखा। कलाकृतियों को देखने के बाद, पीएम मोदी ने जन शक्ति प्रदर्शनी सूची पर हस्ताक्षर करते हुए अपना संदेश लिखा, मन मंदिर की यात्रा सुखद हो। इस सूची पर पहले से ही 13 कलाकारों ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया हुआ था।
गल्होत्रा की कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया
आपको बता दें कि, इसमें तेरह प्रसिद्ध आधुनिक और समकालीन कलाकारों ने खुद को अभिव्यक्त करने के लिए विभिन्न माध्यमों से बारह विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश का कलात्मक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया है। प्रत्येक थीम जल संरक्षण, नारी शक्ति, कोविड पर जागरूकता, स्वच्छ भारत, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, भारतीय कृषि, योग और आयुर्वेद, भारतीय विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल, स्वास्थ्य, भारत एट 75, अमृत काल, और उत्तर-पूर्व भारत का उत्सव जैसे विषयों से संबंधित है। माधवी पारेख, मनु पारेख, अतुल डोडिया, रियास कोमू, जीआर इरन्ना, आशिम पुरकायस्थ, जितेन ठुकराल, सुमिर तगरा, परेश मैती, प्रतुल दास, जगन्नाथ पांडा, मंजूनाथ कामथ और विभा गल्होत्रा की कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



