बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी इंटरनेट पर खूब एक्टिव रहती है, एक्ट्रेस अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर फैंस के लिए साझा करती है। बीते शुक्रवार को समीरा ने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन बखूबी देखा जा सकता है। दरअसल अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उनका वेट काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिस पर अदाकारा ने अब काबू पा लिया है। दिवाली के बाद से एक्ट्रेस लगातार वर्कआउट कर खुद को फिट रखने की कोशिश में लगी हैं। समीरा रेड्डी ने दो फोटोज का कोलाज शेयर किया है, फैन्स उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान हो रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की नई तस्वीर
बहुत बार अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हो चुकीं समीरा रेड्डी ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की इन फोटो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। समीरा द्वारा पोस्ट की पहली तस्वीर में जहां उनका थोड़ा पेट बाहर नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी फोटो में उनका पेट एकदम अंदर दिख रहा है। इस फोटो कोलाज शेयर करते हुए समीरा रेड्डी ने बताया है कि आखिरकार उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया है। इसमें उन्होंने कई चीजें की हैं,चीनी का सेवन न करने से लेकर इंटरमिटेन्ट फास्टिंग भी की है।

समीरा ने इस तस्वीर के साथ ही एक लम्बा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने प्रशंसको के साथ अपने फैट टू फिट होने का राज साझा किया। समीरा रेड्डी ने लिखा, तस्वीरें लोगों को धोखा दे सकती हैं। फिटनेस फ्राइडे पर मैं खुद को ध्यान दिलाना चाहती हूं कि जो मैं देख रही हूं, वह मैंने अभी तक अचीव नहीं किया है। हां, मैं वर्कआउट करती हूं और मुझे रिजल्ट भी नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी भी मेरे पास बेली फैट है जो मुझे पता है कि कुछ महीनों में खत्म हो जाएगा। मैं खुद को इंस्पायर करती हूं उन लोगों को देखकर जो रियल में ऐसे ही नजर आते हैं। यह मेरा फिटनेस मोटिवेशन है और यह मुझे हार्डवर्क करने पर मजबूर करता है। मेरा यह हफ्ता अच्छा निकला है।
मोटापा कम करने के लिए समीरा रेड्डी लिखती हैं, एक इंच मैंने कम किया है और यह सिर्फ और सिर्फ इंटरमिटेन्ट फास्टिंग और चीनी पर कंट्रोल करने से हुआ। योग और हफ्ते में चार बार बैडमिंटन खेलती हूं,उम्मीद कर रही हूं कि मैं आगे भी इसे कायम रखूं। मुझे लगता है कि यह मेरा दिवाली गोल होने वाला है, आपका कैसा जा रहा है?


Download Android App
Download iOS App



