सना खान शौहर अनस सैयद संग मक्का पहुंची, वीडियो पोस्ट कर दिखाई एक झलक

Summary :

बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी सना खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करीब सालभर पहले सना खान ने इस्लाम के खातिर बॉलीवुड से दूरी बना ली।

बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी सना खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करीब सालभर पहले सना खान ने इस्लाम के खातिर बॉलीवुड से दूरी बना ली। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम उन्होंने अपनी न्यू लाइफ का ऐलान किया था। खास बात सना बॉलीवुड जगत से दूर होकर भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं। गौरतलब है इस्लाम कबूलने के बाद सना खान ने अनस सैयद से निकाह कर लिया है।
मालूम हो सना खान ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए से किया था जिससे उनके फैंस को काफी तगड़ा झटका तो लगा ही साथ ही उनके फैंस का दिल भी टूट गया था, लेकिन अपने फैंस का ख्याल रखते हुए सना सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिय हैं और आए दिन अपनी फोटो भी शेयर करती रहती है।
उमराह की सैर पर निकलीं सना खान… 
बता दें, सना खान और अनस सैयद मक्का में उमराह के लिए गए हैं और इसकी कुछ खास तस्वीरें और वीडियो दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की हैं। ये फोटो प्लेन के अंदर की है। तस्वीर को साझा कर सना ने बताया है कि वो उमराह के लिये रवाना हो चुकी हैं। 

इस दौरान सना और उनके पति सैयद  ने मैचिंग करके व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। इस ड्रेस में सना काफी खूबसूरत लग रही हैं और फैंस भी उनकी फोटोज की तारीफ कर रहे है।  ऐसे में फैंस सना की खुशी में शामिल हो रहे है साथ ही उनको जीवन में हमेशा खुशिया ही रहे इसकी दुआ भी कर रहे है।
बता दें, सना खान और सैयद की तस्वीर के अलावा एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे सना खान होटल पहुंची। वीडियो में सना होटल का रूम दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं उनके रूम से काबा साफ नजर आ रहा है।

सना खान ने इन टीवी शो और फिल्मों में किया काम 
साल 2005 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सना खान ने वजह तुम हो, धना धन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, ग्रैंड मस्ती और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी तमाम फिल्में कीं। फिल्मों के साथ-साथ वो कई टीवी शोज बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे कई पॉपुलर शोज किये हैं।  
  

Desk Team