शौहर अनस सैय्यद संग मक्का पहुंचीं सना खान, अपनी इस गलती के लिए अल्लाह से मांगी माफी

Summary :

पूर्व अभिनेत्री सना खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री को अचानक छोड़ देने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सना खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनत्रियों में से एक थी, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम करके फैंस के दिलों में जगह बनाई। लेकिन फिर एक दिन सना का अचानक इंडस्ट्री से किनारा कर लेना सभी को परेशान कर गया।

पूर्व अभिनेत्री सना खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री को अचानक छोड़ देने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सना खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनत्रियों में से एक थी, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम करके फैंस के दिलों में जगह बनाई। लेकिन फिर एक दिन सना का अचानक इंडस्ट्री से किनारा कर लेना सभी को परेशान कर गया।
खैर, बेशक सना अब बॉलीवुड दुनिया का हिस्सा नहीं रही हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सना ने पिछले साल  मौलाना अनस सैय्यद से निकाह किया था। वहीं शादी से पहले सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके अपने इंडस्ट्री छोड़ने की खबर दी।
बॉलीवुड जगत छोड़ देने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। दरअसल सोशल मीडिया के जरिये ही वह फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी बताती रहती हैं। इसके अलावा सना खान अपने शौहर मौलाना अनस सैय्यद के साथ अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह पति अनस सैय्यद संग अपने एक खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
मक्का पहुंचे सना और अनस सैय्यद 

बता दें, इन दिनों सना खान और अनस सैय्यद मक्का में हैं। जहां ये जोड़ा शादी के बाद इबादत करने के लिए पहुंचे हैं। मक्का जाकर सना ने अब अल्लाह से अपनी बीती जिंदगी के लिए माफी मांगी है। इस बात की जानकारी खुद पूर्व अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम दी है। इस दौरान सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह शोहर मौलाना अनस सैय्यद के साथ नजर आ रही हैं।
सना ने पोस्ट किया वीडियो 

सना खान द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो अपने पति अनस सैय्यद संग मक्का में इबादत करने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में वो लिखती हैं, याह अल्लाह हमें हमारे अतीत के लिए मांग करें और हमारे फ्यूचर को बदलें। वहीं इंटरनेट पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।  
गौरतलब है, सना खान अपने शौहर अनस सैय्यद संग अक्सर सोशल मीडिया पर नई-नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। सना और अनस सैय्यद पिछले साल 20 नवंबर को निकाह किया था। 
 

Desk Team