मेल्विन लुइस से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गयी है सना खान , डिप्रेशन के चलते खानी पड़ी नींद की गोलियां

Summary :

बीते दिनों पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान का अपने बॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस के साथ ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप ने सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक खूब सुर्खियां बटोरी। अब सना खान ने ब्रेकअप के बाद एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बयान दिया है।

बीते दिनों पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सना खान का अपने बॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस के साथ ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप ने सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक खूब सुर्खियां बटोरी। अब सना खान ने ब्रेकअप के बाद एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बयान दिया है। 
बता दें, सना खान ने अपने बॉयफ्रेंड मेल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाकर, उनकी पर्सनल चैट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर काफी गरमा गर्मी भी हुई थी। मेल्विन ने खुद को सही  बताते हुए कहा था कि सच जल्दी सामने आएगा। 
सना खान ने हाल ही में दिए अपने बयान में कहा है कि मेल्विन से ब्रेकअप के बाद वो बुरी तरह टूट चुकी है। बीते 20 दिनों से वो बुरी तरह डिप्रेशन का शिकार हुई है और यहां तक की उन्हें नींद की गोलियां तक खानी पड़ी है।
 
सना ने आगे कहा , ‘ मेल्विन ने उन्हें धोखा दिया पर इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने परिवार से हर तरह का साथ मिला। डिप्रेशन से उबरने में भी उनके परिवार ने उनकी काफी मदद की है। पिछले दो दिनों से उन्हें नींद की गोलियां खाने की जरुरत भी नहीं पड़ी है। 
सना खान ने ये भी कहा कि धोखेबाज लोग जल्दी आगे बढ़ जाते है पर सच्चे लोगों को मुश्किल हालातों से उबरने में थोड़ा वक्त लगता है। वो जल्दी ही मेल्विन से शादी करने की योजना बना रही थी पर उन्हें ख़ुशी है कि ये सच्चाई पहले ही सामने आ गयी। 
सना खान ने अपने कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट्स में मेल्विन पर जमकर निशाना साधा है और उन्हें एक वेटर से तुलना करते हुए लिखा की ऐसा भी होता है जब आपकी कोई वेटर भी अपने प्रेमी से बेहतर लगता है। फैंस को उम्मीद है सना खान जल्द खुद को पूरी तरह इस गम से बाहर निकाल लेंगी। 

Ujjwal Jain