फ्लाइट में खुद को Coronavirus के डर से प्लास्टिक में लपेटे दिखे यात्री, वायरल वीडियो

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्लास्टिक में अपने आपको दो यात्री रैप किए हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपने आपको कोरोनावायरस

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्लास्टिक में अपने आपको दो यात्री रैप किए हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपने आपको कोरोनावायरस से बचाने के लिए प्लास्टिक में लपेटा हुआ है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया की एक फ्लाइट का है जिसमें दो यात्री अपने आपको कोरोनावायरस से बचाने के लिए प्लास्टिक से लपेट रखा था। दरअसल दिसंबर के महीने में चीन में कोरोनावायरस सामने आया था और यह वीडियो भी तब का ही है। अब तक 2,300 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। 
वीडियो में नजर आ रहे यात्रियों ने अपने चेहरे पर मास्क कोरोनावायरस से बचने के लिए लगाया हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने हाथों में ग्लव्स और प्लास्टिक का हुड भी पहना हुआ था। ट्विटर पर इस वीडियो को अलिसा नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अलिसा ने लिखा, प्लेन में मेेरे पीछे बैठे ये दो लोग। जब आप #Coronavirus से बहुत ज्यादा डरे हुए हों।

इस वीडियो में पिंक कलर के प्लास्टिक आउटफिट में महिला यात्री दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा प्रिंटेड फेस मास्‍क भी उन्होंने पहन रखा है। इस महिला यात्री के साथ बैठे हुए शख्स ने ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक का आउटफिट पहना है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है साथ ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। 
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

1.

2.

3.


इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, खुद के लिए बुरा महसूस करने से अच्छा सुरक्षित रहना है….हर किसी के पास च्वाइस है और मैं सफोकेशन से नहीं मरना चाहता। अन्य यूजर ने लिखा, वह उसी हवा में सांस ले रहा है, जिसमें प्लेन पर मौजूद अन्य लोग रहे हैं। 
हालांकि दूसरे यूजर ने कहा, वायरस प्लास्टिक से चिपक जाएगा और जब आप इसे उतारेंगे तो आप इसके कॉन्टेक्ट में आ जाएंगे….मैं यह सोच रहा हूं कि इसके बाद क्या होगा। एक और यूजर ने लिखा, शायद उन्हें कुछ ऐसा पता है जो दुनिया में किसी और को नहीं पता। मैं उम्मीद करती हूं कि वो प्लास्टिक में सुरक्षित हैं। मैं नहीं चाहती कि वो सफोकेशन से मर जाएं। बता दें कि अब कोरोनावायरस के 15 मामले ऑस्ट्रेलिया से भी सामने आ गए हैं। 

Desk Team