सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस सना खान ने कुछ दिनों पहले ही एक्टिंग छोड़ने का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया था। सना खान इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जिनका अचानक एक्टिंग छोड़ना सभी को हैरान कर गया था। इस झटके बाद अब सना खान ने फैंस को एक और झटका दिया है।

बॉलीवुड और टेलीविज़न एक्ट्रेस सना खान ने सूरत में निकाह कर लिया है. सना के पति का नाम मुफ़्ती अनास है। वो गुजरात के जाने माने बिजनेसमैन है। सना ने हिजाब के साथ सफ़ेद रंग का खूबसूरत कशीदाकारी आउटफिट पहना हुआ है तो उनके दूल्हे ने उनके कपड़ो से मेल खता है। मुफ्ती अनास ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना है। दोनों निकाह के बाद हाथों में हाथ लिए नीचे आ रहे है। अपने परिवार के साथ केक भी कट किया है।

जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब अपनी शादी का ऐलान करके फैंस को हैरान कर रहे हैं, वहीं सना खान ने सीधे शादी करके सबको हैरत में डाल दिया है। सना खान वायरल वीडियो में सफेद कपड़े पहने दिख रही हैं। सना खान को शादी के लिए फैंस से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



