सुशांत की बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय संदीप सिंह ने आखिर पुलिस को क्‍या इशारा किया था ?

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए करीब 2 महीने से ऊपर हो गया है,लेकिन फिर भी इस मामले में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए करीब 2 महीने से ऊपर हो गया है,लेकिन फिर भी इस मामले में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं,खैर सुशांत के खुदखुशी करने के ठीक बाद मौके पर पहुंचने वालों सबसे पहले शख्स थे संदीप सिंह थे और शायद इसी वजह से वो आज तक सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे सुशांत के निधन पर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया देखने को मिले जिसमें संदीप सिंह सुशांत की बहन को सांत्वना देते दिखे थे। हाल ही में टाइम्स नाउ को एक वीडियो हाथ लगा है, जो सुशांत के अंतिम संस्कार के समय की है।
किसी से बहुत देर तक की फोन पर बात 
इस वायरल वीडियो में संदीप  कूपर हॉस्पिटल के बाहर लगातार फोन पर दिख रहे हैं,जहां सुशांत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया थ। मौके पर संदीप काफी देर तक फोन पर लगे रहे थे।
क्या संदीप ने मुंबई पुलिस को किया थम्स अप 
इस वीडियो को देख ये भी बोला जा रहा है कि संदीप सिंह की बॉडी को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तब संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस की तरफ थम्स अप किया था। अब ऐसा कुछ नजारा देख लोगों के मन में एक सवाल पैदा हो रखा है कि आखिर क्या संदीप मुंबई पुलिस की ओर ऐसा इशारा क्यों किया और क्या वह मुंबई पुलिस की संपर्क में थे।
इसके अलावा सुशांत की फैमिली फ्रेंड का कहना है संदीप ने ही सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को कूपर हॉस्पिटल ले जाने पर जोर दिया था साथ ही संदीप का पीआर ही सुशांत की बहन के साथ उनकी तस्वीरें खींच रहा था। इतना ही नहीं उनका यह भी दावा है कि सुशांत के पास  में रहने वाले दोस्तों को भी नहीं मालूम कि यह संदीप सिंह कौन है? वैसे तो संदीप अंकिता लोखंडे के साथ भी सुशांत के घर पहुंचे थे।
इतना ही नहीं संदीप सिंह ने सुशांत की मौत को लेकर एक चैनल से बातचीत करते हुए इस बात को भी स्वीकार किया है कि उनसे बातचीत मैसेज के माध्यम ही होती थी, लेकिन वे इतने क्लोज टच में नहीं थे।
कहा जा रहा है सुशांत की मौत के बाद घर पर पहुंचने वाले सबसे पहले शख्स संदीप सिंह के बारे में एक्टर की फैमिली फ्रेंड ने यह बताया है कि सुशांत की फैमिली से संदीप सिंह को कोई नहीं जानता है।

Desk Team