8 साल बाद टीवी पर कमबैक करने को तैयार संध्या बिंदणी, इस शो से वापसी करेंगी दीपिका सिंह

Summary :

सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से घर घर पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह 8 साल बाद फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ टेलीविज़न इंडस्ट्री का पॉपुलर शो था, 5 साल तक चलने वाले इस शो को लोगों ने खूब प्यार दिया था।  इस शो में संध्या बिंदणी का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह इस शो को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, अपनी दमदार एक्टिंग से वो सबकी पसंदीदा बन गयी थी। टीवी से लम्बे समय से दूरी बनाये रखने के बाद अब दीपिका फाइनली टीवी पर वापसी कर रही है। उनका नया …

सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से घर घर पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह 8 साल बाद फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। टीवी शो ‘दिया और बाती हम’ टेलीविज़न इंडस्ट्री का पॉपुलर शो था, 5 साल तक चलने वाले इस शो को लोगों ने खूब प्यार दिया था।  इस शो में संध्या बिंदणी का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह इस शो को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, अपनी दमदार एक्टिंग से वो सबकी पसंदीदा बन गयी थी।

  • टीवी से लम्बे समय से दूरी बनाये रखने के बाद अब दीपिका फाइनली टीवी पर वापसी कर रही है।
  • उनका नया  शो ‘कलर्स’ टीवी पर आएगा।

दीपिका ने पिछले 8 सालों से छोटे परदे से दूरी बनाई हुई थी लेकिन सोशल मीडिया के ज़रिये वो अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती है, वो सोशल मीडिया पर आये दिन अपने विडोज़  और फोटोज़  पोस्ट करती रहती है, परदे से दूर रहने के बाद भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार देते हैं।

किस शो से कर रही हैं वापसी?

दीपिका के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी आयी हैं , टीवी से लम्बे समय से दूरी बनाये रखने के बाद अब दीपिका फाइनली वापसी कर रही है।   दीपिका सिंह टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी कर रही हैं। उनका ये शो ‘कलर्स’ टीवी पर आएगा।  शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है जिसमें वो एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।  संध्या बिंदणी को टीवी पर वापसी करता देख उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। हर कोई उन्हें टीवी पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्यों थी लम्बे ब्रेक पर?

दीपिका सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय तक उन्होंने फिल्मों और ओटीटी के लिए ट्राई किया। इस बीच  कई शोज ऑफर भी हुए , लेकिन वो उन शोज को करने से मना कर देती थीं क्योंकि वो किसी को लंबा कमिटमेंट नहीं देना चाहती थीं। लेकिन अब दीपिका सिंह अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए एकदम तैयार हैं।‘मंगल लक्ष्मी’ से वो फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहीं है।   अब देखना होगा कि क्या एक बार फिर से दीपिका दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होंगी

 

 

 

Desk Team