बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल संजू बाबा लंग कैंसर से जूझ रहे हैं,जिसका खुलासा थोड़े दिनों पहले ही हुआ था। फिलहाल उनका इलाज मुंबई में चल रहा है और वहां उनका पहला कीमोथेरपी हो चुका है। कुछ समय पहले बाबा हॉस्पिटल में नजर आए थे,वहीं उनकी पत्नी मान्यता भी संजय दत्त की हेल्थ को लेकर अक्सर अपडेट देती है।

खैर,संजय दत्त आज अपनी पत्नी मान्यता के साथ दुबई के लिए निकल गए हैं। दरअसल संजय दत्त किसी और काम से नहीं बल्कि अपने बच्चों शाहरान और इकरा से मिलने के लिए दुबई के लिए रवाना हुए हैं। अपने इस सफर के बीच मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

इस दौरान मान्यता ने संजय दत्त के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में यह कपल फ्लाइट के अंदर बैठे दिख रहे हैं। मान्यता ने यह तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा,जिसमें कहा Enroute Life…

मान्यता द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में संजय दत्त ने मास्क नहीं लगा रखा है। इस फोटो में साफ दिख रहा है कि अब संजय दत्त कितने बदल गए हैं। दरअसल संजय दत्त ने क्लीन शेव करवा लिया है और हम लंबे समय से उन्हें दाढ़ी में देख रहे हैं तो अब संजय दत्त काफी अलग रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक संजय दत्त चार्टर्ड प्लेन से दुबई के लिए रवाना हुए है। सूत्र बताते हैं कि संजय दत्त अपने बच्चों से मिलकर जल्दी ही वापस मुंबई आ जाएंगे। बताया जा रहा है संजय दत्त सात से 10 दिनों के अंदर वापस लौट आएंगे। दरअसल संजय दत्त और मान्यता के बच्चे अपनी क्लास दुबई से ही अटेंड कर रहे हैं।

बताते चलें कि कुछ सालों से संजद दत्त फिल्मों में कुछ खास जादू नहीं दिखा पा रहे। वहीं हाालिया में संजय दत्त की रिलीज हुई फिल्म सड़क-2 भी दर्शकों को कुछ रास नहीं आई। कोरोना कहर के कारण इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



