Sanjay Dutt & Ranveer Dance: ‘धुरंधर-द रिवेंज’ की सक्सेस के बाद इस फिल्म के लगभग हर सितारें जश्न मनाते दिखाई दिए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाल ही की एक पार्टी में संजय दत्त और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए हैं. इस वायरल वीडियो में ‘धुरंधर 2’ के ये दोनों सितारे ‘आरी आरी’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जो कि फैंस को भी बेहद ही पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
हाल ही में एक पार्टी के दौरान ‘धुरंधर’ के एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) और हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) को एक साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में संजय दत्त और रणवीर सिंह फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘आरी आरी’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं और नाचते हुए उस पल को खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं.
Sanjay Dutt & Ranveer Dance: रणवीर और संजय की केमिस्ट्री

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम वाले पारंपरिक कुर्ते और रणवीर सिंह ने जींस-लेदर जैकेट में कैजुअल लुक कैरी किया हुआ है और दोनों स्टेज पर मस्ती कर रहे हैं. रणवीर माइक लेकर गाने पर लिप सिंक कर रहे थे, जबकि संजय दत्त हल्के डांस मूव्स करते नजर आए. इस वीडियो पर अब फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. किसी ने मजाक में लिखा कि ‘एसपी साहब खुश नहीं दिख रहे.’ वहीं कई फैंस ने दोनों अभिनेताओं के इस वीडियो पर फायर और दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं.
Sanjay Dutt & Ranveer Dance: ‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कई बड़े कलाकार हैं. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है और सुर्खियों में बनी हुई है. ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में ‘बाहुबली 2’ से भी ज्यादा कमाई की है और सिर्फ कुछ दिनों में इसने ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
Sanjay Dutt & Ranveer Dance: ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

भारत में ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले वीकेंड में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने आज 11वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पूरे दिन में और भी ज्यादा बढ़ सकता है. वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 784.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1,232.59 के करीब पहुंच गई है.
Read More: Naagin 7 अब सीरियल नहीं बल्कि बन चुका है मीम, देशभक्त नागिनों को देखकर फैंस हुए लोटपोट


Download Android App
Download iOS App




