नच बलिए 9 में आदित्य – मधुरिमा और उर्वशी – अनुज की जोड़ी पर संजय दत्त ने दिया ये शॉकिंग रिएक्शन !

Summary :

इस वीकेंड शो नच बलिए 9 में कोरियोग्राफर स्पेशल वीक मनाया जायेगा ओर इस बार जोड़ियां अपने कोरियोग्राफर के साथ परफॉर्म करेंगी। साथ ही इस वीकेंड शो में अभिनेता संजय दत्त भी शिरकत करने वाले है।

डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में इस वीकेंड मनोरंजन का डोज और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है। इस वीकेंड शो में कोरियोग्राफर स्पेशल वीक मनाया जायेगा ओर इस बार जोड़ियां अपने कोरियोग्राफर के साथ परफॉर्म करेंगी। साथ ही इस वीकेंड शो में अभिनेता संजय दत्त भी शिरकत करने वाले है। 
संजय दत्त शो में अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म प्रस्थानम के प्रमोशन के लिए आ रहे है। हाल ही में शो के प्रोमो से कुछ वीडियो सोशल एमडीए अपर आये है जो काफी वायरल हो रहे है। शो में डांस मस्ती के साथ साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 
शो की मशहूर जोड़ियों में से एक विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली और उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा इन प्रोमो वीडियोस में परफॉर्म करर्ते नजर आ रहे है और हर बार की तरह इस बार भी जज उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे है। 
प्रोमो वीडियोस में संजय दत्त भी इन जोड़ियों की परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे है और शो के जज अहमद खान संजय को बताते है कि ये जोड़ियां पूर्व कपल रह चुके है। एक्स होने के बावजूद जोड़ियों के बीच में अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन तालमेल की संजय ने खूब तारीफ की। 
संजय दत्त ने विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली और उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा की जोड़ियों की तारीफ करते हुए कहा उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं लगा रहा है की ये सभी एक्स – कपल है और एक्स होने के बाद भी दोस्त कैसे है ? 
संजय दत्त ने आगे कहा अगर एक परसेंट भी इन पार्टनर्स को लगता है की उनके लिए चांस है या एक दुसरे के प्रति भावनाएं है तो चीजें दुबारा हो सकती है और वो एक साथ हो सकते है। 
देखिये वायरल प्रोमो वीडियो : 

 
वैसे अब तक की परफॉरमेंस को देखकर इतना कहा जा सकता है की इन जोड़ियों ने फैंस का दिल जीता है और इनके बीच में केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

Ujjwal Jain