Thalapathy Vijay स्टारर Leo से रिवील हुआ Sanjay Dutt का लुक, गैंगस्टर बने नजर आए सुपरस्टार

Summary :

फिल्म ‘लियो’ से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में संजय के लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय स्टारर इस फिल्म का टीजर लोकेश कनगराज ने शेयर किया है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म लियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपनी अगली फिल्म लियो से संजू बाबा के लुक से पर्दा हटा दिया है। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय स्टारर लियो में संजय दत्त अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 29 जुलाई को एक्टर के बर्थडे के मौके पर फिल्म से संजय का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
संजय दत्त के फर्स्ट लुक को फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। संजू बाबा के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। संजय दत्त के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने संजय दत्त के लुक को रिवील करने के लिए एक टीजर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर काफी अग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय एंटनी दास के रोल में नजर आएंगे।
इस छोटी सी क्लिप में ग्रे दाढ़ी और मूछों के साथ दमदार लुक में एंटनी दास यानि संजय दत्त को एक विशाल सभा के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘एंटनी दास से मिलें, संजय दत्त सर… हम सभी की ओर से आपके लिए एक छोटा सा गिफ्ट।’ खास बात ये है कि लियो के टीजर को संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के मौके पर  आउट किया गया।

संजय की ये दूसरी साउथ इंडियन फिल्म है। इससे पहले संजूब बाबा सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में नजर आए थें। इस फिल्म में सुपरस्टार थलापति विजय हीरो के रोल में दिखेंगे। वहीं, संजय दत्त फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि ‘लियो’ विजय और संजय के अलावा तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद, मिस्किन और गौतम वासुदेव मेनन भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म से सामने आए संजय दत्त का ये अग्रेसिव लुक फैंस को काफी पंसद आया है और वो एक्टर की लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।  एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘संजय दत्त सर वैरिथानम लग रहे हैं। थलापति विजय और एंटनी दास के आमने-सामने होने की कल्पना भी नहीं कर सकता।’ एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘फायर’। तो एक ने एक्टर के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ‘लुक्स इंटेंस’।

Desk Team