अब संजय कपूर की पत्नी और बेटी शनाया कपूर भी हुईं कोविड 19 संक्रमण का शिकार, BMC ने सैनिटाइज की बिल्डिंग

Summary :

बॉलीवुड स्टार्स के बीच एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। आलम ये है कि एक के बाद एक सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के बाद बुधवार को उनकी बेटी शनाया कपूर को कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है।

बॉलीवुड स्टार्स के बीच एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। आलम ये है कि एक के बाद एक सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के बाद बुधवार को उनकी बेटी शनाया कपूर को कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में एक ही घर में दो लोगों को कोरोना होने के बाद बीएमसी फौरन चौकन्नी हो गई। वहीं गुरुवार को बीएमसी संजय कपूर की पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज करने पहुंची।  
बता दें, गुरुवार की सुबह बीएमसी की टीम अभिनेता संजय कपूर के घर पहुंची। इस दौरान BMC की टीम ने जुहू स्थित हिरालय इमारत को पूरी तरह सैनिटाइज किया। दरअसल बीते दिनों एक्टर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब उनकी बेटी शनाया कपूर की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  
पॉजिटिव होने के बाद लिखी पोस्ट 
 बुधवार को शनाया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये खुद के पॉजिटिव होने की बात का खुलासा किय।  इस दौरान उन्होंने लिखा, मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं।  मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। चार दिन पहले किए गए टेस्ट में, मेरी रिपोर्ट निगेट‍िव आई थी, प्रीकॉशन के लिए जब दोबारा टेस्ट किया तो पॉज‍िट‍िव आया। मैं डॉक्टर द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं, तो अनुरोध करती हूं कि प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। सभी सुरक्ष‍ित रहें।
 
करण जौहर-रिया कपूर के घर हुआ पार्टी का आयोजन 
मालूम हो संजय कपूर की वाइफ महीप और बेटी शनाया के अलावा करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और उनका 10 साल का बेटा भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए है।  ये सभी लोग आपस में मिले जुले थे, जिसके बाद से सभी एक-एक करके कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। 
दरअसल इन सभी सितारों ने करण जौहर और रिया कपूर के घर पर गेट टुगेदर को अटेंड किया था। वहीं राहत की बात ये है कि मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और आल‍िया भट्ट का कोरोना टेस्ट निगेट‍िव आया है। 

Desk Team