नई दिल्ली : बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त सिल्वर स्क्रीन पर मलंग बनने जा रहे हैं। संजय टी-सीरीज के भूषण कुमार, संदीप सिंह और ओमंग कुमार ऑफ लेजेंड स्टूडियो के साथ सहयोग से बनने वाली फिल्म ‘मंगल’ में दिखाई देगे। नवोदित निर्देशक आरंभ सिंह इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इसकी शूटिंग वाराणसी में और इस साल दिसम्बर से शुरू होगी।
संजय दत्त के साथ-साथ फिल्म ‘मंगल’ की पूरी टीम काफी एक्ससाइटेड है और जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहती है। टी सीरीज इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। संजय ने कहा, ”मैं हमेशा नए लोगों और नई प्रतिभाओं के जुनून में विश्वास करता हूं। मैंने देखा है जब उन्होंने ‘भूमि’ के दौरान ओमंग की सहायता की थी।”
संजय का कहना है कि उनका किरदार और प्लॉट की तैयारी उनके लिए सबसे रोमांचक थी। आरंभ ने कहा, ‘यह संजय सर को निर्देशित करने और अपनी फिल्म में उन्हें हीरो बनाने का बेहतरीन मौका है। यह सपना पूरे होने जैसा है।’ फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2017 से शुरू होगी।


Download Android App
Download iOS App



