नई दिल्ली: मंगलवार को बर्लिन में मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई हैं।
प्रियंका की शेयर की गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है, वहीं कुछ ने इस मुलाकात के दौरान उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया। प्रियंका ने ट्रोलर्स को बेहद कूल अंदाज में जवाब दिया।
उन्होंने दुबारा वेस्टर्न ड्रेस में अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी है जिसमें उनकी टांगे साफ नजर आ रही है। फोटो में प्रियंका और उनकी मां वेस्टर्न ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।


Download Android App
Download iOS App





