नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक खातों को लेकर नया प्रस्ताव पेश किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस नए प्रस्ताव के मुताबिक अब बिना खाता नंबर बदले अब आप अपना बैंक बदल सकेंगे। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो जैसे आप मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा का इस्तेमाल करते ही ठीक वैसे ही आप बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी की सुविधा का भी फायदा उठा पाएंगे।सभी बैंक खातों में आधार कार्ड लिंक होने के बाद अब यह संभव है कि खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्विच किया जा सकता है।
RBI का कहना है की बैंकिंग सिस्टम में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ा है, जिससे इन चीजों में काफी आसानी आई है। टेक्नोलॉजी की मदद से अब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही बैंक खाता भी पोर्टेबल किया जा सकता है। आरबीआई ने बताया कि एक बार पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरु होते ही आप बैंक से बिना बातचीत किए आप एक बैंक से दूसरे बैंक में अपना अकाउंट स्विच कर सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



