लॉकडाउन में ‘दंगल गर्ल’ सान्या मल्होत्रा की उंगली में चटनी बनाते समय लगी चोट, तुरंत करवानी पड़ी सर्जरी

Summary :

बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नयी पोस्ट करके अपनी उंगली की सर्जरी के बारे में बताया। लॉकडाउन के दौरान सभी सितारे घर पर रहकर कुछ नयी चीजें

बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नयी पोस्ट करके अपनी उंगली की सर्जरी के बारे में बताया। लॉकडाउन के दौरान सभी सितारे घर पर रहकर कुछ नयी चीजें बनाना सीख रहे हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा कर रही थी और इस दौरान उनके साथ एक दुर्घटना हो गयी जिसके बाद उन्हें अपने हाथ ही छोटी उंगली का ऑपरेशन करवाना पड़ा। दरअसल उनकी उंगली में चोट गंभीर लगी थी इसी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। 
मीडिया खबरों के अनुसार, लॉकडाउन में अपने घर पर सान्या मल्होत्रा अकेली रह रहीं थीं। जब उन्हें यह चोट लगी तब वह चटनी बनाने बना रही थीं। खबरों की मानें तो ब्लेंडर में सान्या मल्होत्रा चटनी बनाने की कोशिश कर रहीं थीं। उन्होंने मशीन पर जार को रखा लेकिन मशीन उन्होंने जार का दक्कन लगाए बिना ही चला दी। उसके बाद जार में से सामान निकलने लगा तो फिर जार का दक्कन उन्होंने लगाने की कोशिश की लेकिन लगा नहीं पायीं। इस दौरान जार के अंदर उनका हाथ चला गया और ब्लेंडर के ब्लेड जो तेजी से घूम रहे थे उनसे उनके हाथ की छोटी उंगली कट गयी।  
मीडिया से बात करते हुए सान्या के दोस्तों ने कहा कि सान्या के साथ जब यह घटना हुई थी तब वह करीबन बेहोश हो चुकीं थीं। उन्होंने अपने दोस्त को मदद के लिए बेहोशी की हालत में ही घर पर बुलाया। उसके बाद उनका दोस्त एक अन्य दोस्त के साथ घर पर आए और जल्दी से उन्हें अस्पताल लेकर गए। अस्पताल जाने पर डॉक्टर ने सान्या की कोरोना की जांच पहले की और जब उनकी यह रिपोर्ट नेगेटिव आई फिर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टर की रिपोर्ट में पता चला कि दो फ्रैक्चर और तीन बड़ी-बड़ी चोटें उनकी उंगली में आई हैं।   
सान्या के साथ जब यह घटना हुई तो उन्होंने अपनी पुरानी रूममेट हर्षिता कालरा को अपने साथ रहने के लिए बुला लिया। लॉकडाउन का जब चौथा चरण शुरू हुआ था तब दिल्ली अपने माता-पिता के पास उन्होंने मुंबई से जाने का फैसला कर लिया।  

सोशल मीडिया पर सान्या मल्होत्रा ने कुछ दिन पहले कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं और उनके साथ कैप्शन में लिखा, कुछ बेहद क्रेजी नौ दिनों के बाद उंगली की मरम्मत होने पर मैं वापस लौटी हूं। लंबी कहानी, छोटी अंगुली। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। उनके साथ हुई घटना के बारे में लोगों को यहां से ही पता चला  और पूरी कहानी जानने की उत्सुकता हुई। 

Desk Team