कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार ने कल यानि शनिवार को लॉकडाउन खोलने का ऐलान किया है। इसे चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। पीएम मोदी इस अनलॉक-1 पर बात कर सकते हैं। एक जून से शुरू हो रहे पांचवें लॉकडाउन के बीच कई रियायतें दी गई हैं। यह मोदी की 65वीं मन की बात होगी।

कोरोना संकट काल के दौरान यह तीसरा मौका है जब पीएम मोदी ‘मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित करने जा रहे हैं। बता दें कि पिछले ‘मन की बात’ के जरिए पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचने को कहा था। उन्होंने कहा था कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई देश की जनता लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



