सपना चौधरी फिर सुर्खियों में , सनी संग ‘यमला पगला दीवाना 3’ में आ सकती हैं नजर

Summary :

NULL

 हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी  इन दिनों खूब लाइमलाइट में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 11 घर में अपने डांस और अदाओं से धमाका करने वाली सपना इन दिनों बाहर भी धमाके की तैयारी में लगी हुई थीं। और हाल ही में उन्होंने ये धमाका कर भी दिया है। प्रिया प्रकाश के वीडियो के बाद अब सपना चौधरी का नया डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।

सपना ने अपने फैंस को वैलेंटाइन गिफ्ट दे दिया है। गुरुवार को सपना का एक नया आइटम सॉन्ग लॉन्च हुआ है।हाल ही में फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ का आइटम नंबर ‘हट जा ताऊ’ रिलीज हो गया है जिसमें सपना चौधरी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। बिग बॉस 11 के बाद सपना चौधरी का यह पहला गाना और बॉलीवुड डेब्‍यू भी।

 

यह गाना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सिर्फ 24 घंटे में ही इसे 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘वीरे की वेडिंग’ एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसमें पुलकित सम्राट, जिमी शेरगिल, कृति खरबंदा और युविका चौधरी भी है।

बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी को लगातार ऑफर्स मिल रहे हैं, हालांकि सपना ध्‍यानपूर्वक प्रोजेक्‍ट्स का चुनाव कर रही हैं। अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने के बाद सपना चौधरी ने रियेलिटी शो बिग बॉस 11 में इंट्री की थी। वे इस सीजन की पॉपुलर कंटेस्‍टेंट्स में एक रही थीं। खुद पद्मावत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी सपना चौधरी के डांस की तारीफ की थी।

सपना चौधरी आने वाली फिल्म ‘नानू की जानू’ में नजर आयेंगी। फिल्‍म में अभय देओल और ‘सिटिलाइट्स’ अभिनेत्री पत्रलेखा भी दिखेंगी। पिछले दिनों इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरन सेट से कई तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लव ट्राइएंगल फिल्‍म में सपना चौधरी एक अहम भूमिका में होंगी. फिल्‍म इसी साल रिलीज होगी।

सपना चौधरी को एक और बड़ा मौका मिलनेवाला है। कहा जा रहा है कि सपना, सनी देओल, बॉबी देओल और दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र की आनेवाली फिल्‍म ‘यमला पगला दीवाना 3’ में आइटम सॉन्‍ग कर सकती हैं।

खबरों की मानें तो सपना, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के सदाबहार गीम ‘ड्रीम गर्ल…’ पर डांस करती नजर आयेंगी। हालांकि इस बारे में सपना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सपना चौधरी का हरियाणा में काफी नाम है। उनका डांस परफॉरमेंस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्‍हें राजनीति में भी आने के ऑफर मिल रहे हैं। जब इस मामले पर सपना चौधरी से पूछा तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी। सपना ने कहा, ‘अप्रोच तो किया जा रहा है लेकिन अभी मुझे कोई भी दिलचस्पी नहीं है देखेंगे आगे क्या होता है?’

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team