हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सपना अक्सर अपनी देसी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। देसी क्वीन से मशहूर सपना चौधरी के पंजाबी, हिंदी, भोजपुरी और हरियाणवी स्टाइल में वीडियो खूब देखे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों सपना के दिल किस पर आ गया है? वहीं इन दिनों बाकि अन्य सेलेब्स की तरह सपना पर भी इन दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ खुमार चढ़ गया है, ये हम नहीं उनका लेटेस्ट वीडियो बता रहा हैं, जिसमें वह देसी ‘पुष्पा’ के अवतार में नजर आ रही हैं।

सपना ने किया ‘पुष्पा’ स्टाइल
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने चाहने वालो के साथ अपनी नई-नई वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना का एक लेटेस्ट वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यही नहीं सपना के इस नए वीडियो को देख ऐसा लग रहा हैं उनके ऊपर भी अल्लू की फिल्म ‘पुष्पा’ का जादू चल गया है तभी तो देसी क्वीन की वीडियो चर्चा में बनी हुई है।
सपना चौधरी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वह सूट पहले सिर पर पल्ला लेकर पुष्पा के मशहूर स्टाइल की कॉपी करती दिख रही हैं साथ ही फिल्म का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान सपना कहती हैं- ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या… फ्लावर नहीं फायर है… झुकूंगा नहीं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
सपना चौधरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया हैं, अपने इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा-‘पुष्पा’… आग लगा दी। वहीं फैंस सपना के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है साथ ही कॉमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक एक यूजर ने लिखा, क्या बात है आप तो छा गए। एक अन्य यूजर ने लिखा – बहुत खूब दीदी, ससुराल वालों के सामने झुकना नहीं। वहीं एक ने लिखा, ये पुष्पा बहुत अच्छी लगी। वहीं किसी ने सपना का देसी स्वैग तो किसी ने सुबह-सुबह आग लगा दी लिख रहा है।






फिल्म अल्लू अर्जुन की बात करें तो साउथ की ये रीजनल फिल्म देखते देखते पैन इंडिया मूवी बन गई। खास बात पुष्पा के हिंदी वर्जन ने ताबड़तोड़ कमाई कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। पुष्पा की सफलता ने सभी को हैरान किया हैं। अब जल्द इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा। पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनी है।


Download Android App
Download iOS App



