लोगों की चहेती स्टार की लिस्ट में शुमार सारा अली खान की अक्सर कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं,जिन्हें उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं सारा अली खान अब एक नई सोशल मीडिया स्टार बन कर ऊभरी हैं। वहीं अब इन सबके बीच सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

दरअसल सारा का हाल ही में डांस मास्टर के साथ उनके डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस दिव्या भारती के ‘सात समंदर’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड से लेकर फैन्स के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं और सारा ने यह सभी कुछ अपनी मेहनत के दम पर बनाई है। फिर बात एक्टिंग की हो या फिटनेस या डांसिंग इन सभी चीज़ों पर अदकारा खूब पसीना बाहती हैं।
अब उनके डांस रिहर्सल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कोरियॉग्रफर राजेंद्र सिंह के साथ दिव्या भारती के गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

सारा इंटरनेट पर काफी पॉप्युलर हैं
मालूम हो की सोशल मीडिया पर सारा अली काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही वो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर भी अपनी डांस प्रैक्टिस सहित कई अन्य मस्ती भरे वीडियोज साझा करती रहती हैं। वहीं लॉकडाउन पीरियड में एक्ट्रेस ने अपने कई वर्कआउट वीडियोज भी फैन्स के साथ शेयर किए हैं।



Download Android App
Download iOS App



