बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां सारा अली खान और जाह्नवी कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा और जाह्नवी ने एक ही साल में बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह दोनों कई बार साथ में पार्टी करते और वेकेशन पर जाती नजर आती हैं। एक साथ केदारनाथ की ट्रिप पर भी जा चुकी हैं, लेकिन इस ट्रिप के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे वो शायद ही कभी भुला पाएंगी।

जी हां जब सारा अली खान और जाह्नवी कपूर एक साथ केदारनाथ की ट्रिप पर गई थीं। उस दौरान दोनों एक्ट्रेस लगभग मौत के मुंह में थीं और किसी तरह से उनकी जान बच पाई थी। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में। जिसका खुलासा इन दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म मेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।

दरअसल, केदारनाथ की ट्रिप के दौरान सारा और जाह्नवी के साथ एक हादसा हो गया था। वहां पर दोनों चढ़ाई करने के दौरान फंस गई थी। दोनों ही चट्टान से गिरने वाली थीं। दोनों स्टार्स ने ये भी बताया था कि वहां माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में वो जम गई थीं। सारा और जाह्नवी ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

करण को उस हादसे के बारे में बताते हुए सारा ने कहा था कि ‘हमने भैरवनाथ जाने का फैसला किया और चलने के लिए एक नॉर्मल रास्ता भी था, लेकिन हम खुद को बेहतर समझते थे। इसलिए हमने इसकी बजाय हाइक करना चुना। वहां पर पत्थरों की ढलान थी और जान्हवी कपूर ऐसी थीं कि चलो इस पर चढ़ते हैं!’

आगे जाह्नी और सारा ने खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह दोनों चट्टान पर फंसी हुई थीं और तभी उन्हें एक शख्स दिखा। जिसे देखकर वो काफी खुश हो गईं थी कि अब उन्हें अब मदद मिल जाएगी, लेकिन वो शख्स उनका फैन था और वो सिर्फ उनके साथ सेल्फी क्लिक करने आया था। हालांकि आधे घंटे तक फंसे रहने के बाद सारा के ड्राइवर ने स्पेशल फोर्स की मदद से उन दोनों की जान बचाई थी।


Download Android App
Download iOS App



