सारा अली खान अपनी फिल्मों
के अलावा अपने लुक्स को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखी जाती हैं।
वह अपने फैंस के साथ अपना हर लुक शेयर करती है जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं।
वहीं सारा मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर सैफ की
लाडली की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी देखने को मिलती है। इस बार सारा ने अपने फैंस को
अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ झलक दिखाई हैं।
सारा का लेटेस्ट फोटोशूट
सारा अली खान ने अपने
इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लू कलर की नेट साड़ी पहने पोज दे रही हैं।
नेट साड़ी में सारा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनका स्टनिंग लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। बता दें कि इस साड़ी को
मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। ब्लू नेट साड़ी को एक्ट्रेस ने हॉल्टर
स्टाइल ब्लाउज के साथ कैरी किया है जिसने उनके इस लुक को काफी सिजलिंग बना दिया
है।
सारा पर फिदा हुए
फैंस
सारा की ये फोटोज
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन्हें बहुत देखा भी जा रहा है। इन
फोटोज से फैंस अपनी नजरें तक हटा नहीं पा रहे है उन्हें सारा का ये लुक खूब पसंद
आया है। वहीं इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। और फैंस लगातार
पोस्ट पर कॉमेंट कर सारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
वर्क फ्रंट की
बात करें
सारा अली खान को
आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। उस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी
अहम रोल में थे। फिलहाल वह लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म की
शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में है। इस फिल्म
में विक्की और सारा पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App









