सारा अली खान अपने काम के साथ-साथ घूमने की भी काफी ज्यादा शौकीन हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सारा अली खान इन दिनों विक्की कौशल के साथ अपनी आगमी फिल्म लुका छुप्पी-2 की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, लेकिन वह घूमने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और समय निकलकर अक्सर एन्जॉय करती देखी जाती है। हाल ही में अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ कश्मीर पहुंच गई हैं। जहां वह खूब मस्ती करते देखी गई हैं।

सारा अली खान ने अपनी वेकेशन की इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस बीच एक्ट्रेस ने बैक टू बैक कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में अपने दोस्तों और भाई इब्राहिम अली खान के साथ एंजॉय करते देखा जा सकता है।

सारा अली खान ने ये सभी फोटोज शेयर करते हुए भाई इब्राहिम अली खान के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं- घर वहीं है, जहां भाई है। सारा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। फोटो में इब्राहिम पोज देते नजर आ रहे हैं और कैजुअल विंटर ड्रेस में हैं। इब्राहिम हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं और अपने बहन की कंपनी एंजॉय कर रहे हैं।
इससे पहले सारा अली खान को अपनी मां के साथ आउटिंग करते देखा गया था। तब एक्ट्रेस की नर्मदा किनारे की तस्वीर खूब चर्चा में रही थी, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की पिछली बार फिल्म अतरंगी रे रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस धनुष के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं अब सारा एक्टर विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं देखने वाली बात ये होगी कि सारा अली खान के साथ विक्की की जोड़ी को लोग कितना प्यार करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



